क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के पहला दिन श्रीकुंड टीम ने मारी बाजी
Srikund team won the first day of the cricket tournament competition.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के सोलागड़िया स्थित अंसारी क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ मौलाना मोहम्मद करीम, रफीक अंसारी, सगीर अंसारी एवं अब्दुल रहमान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। टूर्नामेंट के पहले दिन साहिबगंज जिले के श्रीकुंड पंचायत और पाकुड़ जिले के शहरकोल पंचायत की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रीकुंड पंचायत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और जीत हासिल की। आयोजकों ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹40,000 नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹30,000 नकद राशि एवं ट्रॉफी दी जायेगी।



