
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बीते सात-आठ वर्षों से वार्ड में विकास कार्यों के न होने से परेशान मोहल्लेवासियों ने सोमवार को लामबंद होकर एसडीएम सदर को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया कि मोहल्लेवासियों ने रामनगर निवासी व्यक्ति से जमीन खरीदी थी, उसके द्वारा जमीन पर आबादी होने के बाद सड़क, बिजली व पानी दिये जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन विक्रेता द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इस सम्बन्ध में कई बार मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका और विक्रेता से विकास कार्यों को कराने की गुहार लगायी, लेकिन आज तक न तो यहां सड़क डाली गयी और न ही पेयजल की व्यवस्था। मोहल्लेवासियों ने उप जिलाधिकारी सदर से मामले में जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। ज्ञापन देते समय प्रेमबाई, नरेन्द्र कुमार, अलताफ, ममता, सोनम, गोविन्द, रश्मि, काशीराम, सपना, रामनरेश, कैलाश करौसिया, भोला, जावेद, विकास, शबाना, हिना बानो, आनन्द, हीरालाल, रमेश, रूबी के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।



