पाकुड़

लिट्टीपाड़ा में एनीमिया जांच अभियान, 18 मेडिकल टीमों ने की बच्चों की स्वास्थ्य जांच

Anemia screening campaign in Littipada, 18 medical teams conducted health check-up of children

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एनीमिया जांच को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 मेडिकल टीमों द्वारा विभिन्न पंचायतों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुलबोना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लीलातारी, कुजबोना, दासगोड़ा एवं डुमरिया उप-स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्थानों पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेडिकल टीम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा की जांच की गई। अभियान की जानकारी देते हुए डॉ. आनंद ने बताया कि जांच के उपरांत बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईं। इसके साथ ही अन्य बीमारियों की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक “एनीमिया मुक्त पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सभी पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button