लखनऊ

सीएम योगी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

2027 में सपा का सफाया, भाजपा की प्रचंड जीत का दावा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ के श्री लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) स्थित मुख्यमंत्री कमांड सेंटर में सीएम डैशबोर्ड, विभागीय योजनाओं एवं वित्तीय स्वीकृतियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, शिलान्यास-उद्घाटन प्रस्तावों तथा वित्तीय स्वीकृतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्यान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का सफाया हो जाएगा तथा भाजपा जबरदस्त बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कमल (भाजपा चुनाव चिन्ह) के फिर खिलने का दावा किया और सपा के तथाकथित PDA को हवाबाजी करार दिया। मौर्य ने कहा कि सपा के पास केवल गुंडे-माफिया का पुराना कुनबा बचा है, जिसे जनता बार-बार खारिज कर चुकी है। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था एवं औद्योगिक निवेश में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेशकों के लिए देश-दुनिया का सबसे आकर्षक गंतव्य बन रहा है। पाठक ने प्रदेशवासियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। यह बैठक एवं नेताओं के बयान भाजपा सरकार की मजबूत स्थिति तथा 2027 चुनावी तैयारियों को रेखांकित करते हैं। प्रदेश में विकास कार्यों की गति एवं डिजिटल गवर्नेंस पर जोर इस समीक्षा का प्रमुख उद्देश्य रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button