अमेठी

घना कोहरा छाए रहने से बढ़ा ठंड का प्रकोप

तापमान में गिरावट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। मंगलवार सुबह घने कोहरे के छाने से जन जीवन प्रभावित हुआ। वही वाहन रेंगते हुए नजर आए।
आधा दिसंबर बीत जाने के बाद अमेठी जनपद में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिले के सभी तहसीलों क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह और देर शाम कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो जा रही है। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने से बुजुर्गों, बच्चों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं। सुबह काम पर निकलने वाले लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ढूंढ रहे हैं।
ठंड के बढ़ते प्रकोप के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई खास सक्रियता नहीं दिखी है। अमेठी नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
चौक-चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों में अलाव न जलने से राहगीरों और गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button