जामताड़ा प्रेस क्लब चुनाव में उत्साह चरम पर, 19 प्रत्याशी मैदान में
Excitement runs high in Jamtara Press Club elections, 19 candidates in fray

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा प्रेस क्लब चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को प्रेस क्लब परिसर में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिली। रिटर्निंग पदाधिकारी डीडी भंडारी के समक्ष सभी प्रत्याशियों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष भारती और चंचल गिरी के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। सचिव पद पर आरिफ हुसैन और धनेश्वर सिंह आमने-सामने हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर उज्जवल सिंह का नामांकन होने से यह पद फिलहाल निर्विरोध नजर आ रहा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश निराला और निशिकांत मिस्त्री के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 12 प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। चुनाव संचालन समिति के अनुसार मतदान और मतगणना 21 दिसंबर को होगी, जबकि 22 दिसंबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा। यह चुनाव प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार मतदान प्रक्रिया के तहत हो रहा है, जिससे पत्रकारों में खासा उत्साह है।



