खेलबरेली

श्री राम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में ट्रॉफी अंडर-19 के मैच का शानदार उद्घाटन

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का लिया परिचय, दी शुभकामनाएं

पहले दिन सिर्फ 17 ओवर ही हुआ खेल, तीन विकेट पर बंगाल ने बनाए 89 रन
 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेलीः श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के मैच का शानदार उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय हासिल किया और मैच की शुभकामनाएं दीं। मैच आरंभ होने से पहले कोहरे और खिलाड़ियों के हौसले के बीच जंग हुई। खेल पर कोहरे के भारी पड़ने पर भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान नहीं छोड़ा और फुटबॉल से अपनी हुंकार भरते रहे। दोपहर तक का खेल बाधित होने के बाद अंततः कोहरे ने हार मानी और रेफरी प्रकाश भट्ट ने अंपायर पाराशर जोशी और आर राजेश कैनन से परामर्श के बाद मैच आरंभ करने का फैसला किया। दोनों अंपायर उ.प्र. के कप्तान भव्य गोयल और बंगाल के कप्तान चंद्रहास दाश के साथ पिच पर पहुंचे और टॉस हुआ। भव्य गोयल ने टॉस जीता और मेहमान नवाजी करते हुए बंगाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 17 ओवर के बाद बंगाल के बल्लेबाजों ने 4.27 बजे बैड लाइट की अपील की, जिस पर मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने खेल रोका। करीब 35 मिनट बाद पहले दिन का मैच समाप्त होने की घोषणा की गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल ने 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए।
यू.पी.सी.ए. के निर्देश पर बीसीए की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 8.30 बजे कूच बिहार ट्रॉफी के मैच का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी अजय कुमार साहनी शामिल हुए। उन्होंने मैच आयोजन के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन और एसआरएमएस ट्रस्ट का धन्यवाद दिया। कहा कि जब हम लखनऊ से निकलते हैं तो नोएडा के बीच एसआरएमएस का स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। क्रिकेट खिलाड़ियों को निखारने के लिए यहां अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आज यहां तीसरी बार कूच बिहार ट्रॉफी का मैच आयोजित हो रहा है। यह निसंदेह बीसीए, एसआरएमएस ट्रस्ट और बरेली के लिए गर्व की बात है। उ.प्र. और बंगाल के बीच होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाइयां। यहां खेलने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना नाम रोशन करें। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने कूच बिहार ट्रॉफी के तीसरे मैच के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन का आभार जताया और क्रिकेट में योगदान के लिए सचिव सीताराम सक्सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसआरएमएस स्टेडियम में डे नाइट मैच आयोजन की तैयारियां तेजी से हो रही हैं। नए वर्ष पर अगले महीने स्टेडियम डे नाइट मैच के आयोजन लिए तैयार हो जाएगा। इसके बाद क्रिकेट प्रेमी यहां डे नाइट मैच का आनंद ले सकेंगे। इससे पहले बीसीए के संरक्षक व एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह का संचालन डा. अनुज कुमार और डा.आशीष कुमार ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डा.निर्मल यादव, आईएमए अध्यक्ष डा.अतुल, डा.अंशू अग्रवाल, डा.आरके सिंह, आईडीए अध्यक्ष डा.राहुल बोरा, डा.योगेश प्रसाद, विभोर गोयल, सुबोध अग्रवाल, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.एमएस बुटोला, डा.जसप्रीत कौर, डा.मुथु महेश्वरी, डा.शैलेश सक्सेना, बीसीए अध्यक्ष सरफराज वली खां, बीसीए उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर शर्मा, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी ओपी कोहली, ट्रेजरार शहजाद अली, ज्वाइंट सेक्रेटरी राहुल कपूर, चंचल उपाध्याय, आदर्श तिवारी, राकेश शर्मा, मनीष सिंह, उ.प्र. टीम के हेड कोच ध्रुव सिंह, मैनेजर विनय कुमार, बंगाल टीम के कोच शौर्याशीष लाहिरी, मैनेजर मिलन घोष, चीफ क्यूरेटर शिव कुमार, क्यूरेटर युसुफ अंसारी, डा.नितिन सक्सेना, अनुज शर्मा, शंकरपाल और मैच ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button