बालाघाट

नागपुर डिविजन में चमके समनापुर के मिल्खा

बिलासपुर जोन के लिए महेश आमाडारे का चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0), समनापुर । समनापुर क्षेत्र में मिल्खा सिंह के नाम से मशहूर रेलवे विभाग में कार्यरत कर्मचारी महेश आमाडारे ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनावाकर क्षेत्र व जिले को गौरवान्वित किया है। समनापुर रेलवे विभाग के कर्मचारी महेश आमडारे क्षेत्र में तेज धावक के रूप में जाने जाते है जिसे रेलवे विभाग की ओर से नागपुर डिविजन में १६ दिसंबर को आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ था जहां महेश आमाडारे ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर २० दिसंबर को बिलासपुर जोन में आयोजित होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। महेश आमाडारे की इस उपलब्धि का खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। नागपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिलासपुर जोन के लिए चयन होने पर ग्राम पंचायत समनापुर सरपंच श्रीमती पूनम गणेश लिल्हारे, संतोष लिल्हारे, कमलेश बर्वे, धनराज दशहरे, शंकर आमाडारे, विनोद चौरे, रेलवे विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्नेहीजनों व ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button