खैरथल

रामावतार चौधरी बने विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : मुंडावर पूर्व अपर लोक अभियोजक रामावतार चौधरी को राष्ट्रीय किसान महासभा में विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रामावतार चौधरी की यह नियुक्ति राष्ट्रीय किसान महासभा की केंद्रीय कमेटी की ओर से की गई है। कमेटी के संयोजक बनवारी लाल कुड़ी ने बताया कि चौधरी की किसान व मजदूर के सच्चे हितेषी होने के चलते की गई है। उनकी इस नियुक्ति पर मुंडावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कौशिक सहित ब्लॉक की समस्त कार्यकारिणी ने खुशी जताई है। चौधरी चरणसिंह किसान विकास समिति के मांगेराम चौधरी, वीर सिंह ढ़िल्लन ने भी रामवतार चौधरी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी
रामोतार चौधरी लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए किसानों, मजदूरों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। न्यायिक अनुभव के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण संगठन ने उन्हें राज्य स्तर पर यह अहम दायित्व सौंपा है। महासभा के नेतृत्व का मानना है कि चौधरी के मार्गदर्शन में विधि प्रकोष्ठ किसानों से जुड़े कानूनी मुद्दों को मजबूती से उठाऐं जाएगे और उन्हें न्याय दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button