रांची

राज्य में 960 चयनित विद्यालयों में विशेष पीटीएम का चरणबद्ध आयोजन, शिक्षा गुणवत्ता और उपस्थिति पर होगा गहन फोकस

Special PTMs to be organised in 960 selected schools in a phased manner, with intense focus on education quality and attendance

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। राज्य के 960 चयनित विद्यालयों—जिसमें 480 उच्च प्रदर्शन विद्यालय और 480 फोकस विद्यालय शामिल हैं—में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक (विशेष पीटीएम) का चरणबद्ध आयोजन किया जा रहा है। यह बैठकें माननीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होंगी। विशेष पीटीएम का प्रमुख लक्ष्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन करना, उनकी प्रगति, नामांकन, उपस्थिति तथा बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा करना है। साथ ही, विद्यालयों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि बच्चों के सीखने की गुणवत्ता को सुदृढ़ किया जा सके। महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं— 19 दिसंबर 2025: चयनित 960 विद्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी विद्यालयों में नियमित तृतीय अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन। 22 दिसंबर 2025: जिला स्तर के शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा कम से कम 20 विद्यालयों का भ्रमण। 23 दिसंबर 2025: उपायुक्त/उप विकास आयुक्त सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा कम से कम 10 विद्यालयों का निरीक्षण। 24 दिसंबर 2025: माननीय मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा 10 विद्यालयों का भ्रमण। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सामुदायिक सहभागिता और जवाबदेही को मजबूत करना है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाया जा सके। शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और संबंधित पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button