श्री पंचदशनाम महाकाल के तत्वधान मे बिच्छु पहाड़ वाले श्री श्री 1008 बालक दास महाराज को महा मंडलेश्वर नियुक्त किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l16 दिसंबर को मन्त्रोंउच्चारण सहित विधि पूर्वक बिच्छु पहाड़ मे पगड़ी रस्म का भव्य आयोजन किया गया l
l श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के तत्वधान मे 16 दिसंबर को बिच्छु पहाड़ मे भव्य आयोजन किया गया, बिच्छु पहाड़ आश्रम घाट परासिया सें नजदीक हि है जहाँ श्री श्री 108 बालक दास महाराज का आश्रम है l आज 16 दिसंबर को श्री पंचदशनाम महाकाल के पद अधिकारियो एवं सदस्यों द्वारा एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं देव तुल्य लोगो के समक्ष बालक दास जी महाराज को महा मंडलेश्वर नियुक्त किया गया /आपको बता दे कि बिच्छु पहाड़ वाले महाराज जी का आश्रम कई वर्षो सें घाट परासिया के पास हि है l श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा कि सर्व सहमति सें 16 दिसंबर को बालक दास जी महाराज को महा मंडलेश्वर बनाया गया है l अब वह श्री श्री 1008 महा मंडलेश्वर के पद पर सुशोभित है l महाकाल अखाड़ा समिति गौ सेवा एवं जन कल्याण कार्यों को सतत करते रहेंगे ऐसे आशा क्षेत्र के लोगो ने ब्यक्त किया है /इस आयोजन मे मुख्य रूप सें उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष पंकज पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, लखन वर्मा,अजय रघुवंशी, दान सिंह पटेल,बंटी पटेल, अरविन्द दाहिया, बसंत पटेल, किरण शर्मा, गुड्डा पटेल, सतीश पालीवाल, मनीष,दीपकनिर्मलकर, पंकज साहू, शिव श्रीवात्री आदि उपस्थित रहें



