
नगर क्षेत्र की टीम ने सबसे ज्यादा 42 अपराधियों को इनकाउंटर करके किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिले में एक जनवरी से अब तक पुलिस ने 80 एनकाउंटर में 99 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक डकैत को मार गिराया गया। 99 अपराधी एनकाउंटर में घायल हुए हैं। नगर क्षेत्र की टीम ने सबसे ज्यादा 42 अपराधियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एक जनवरी से अब तक नगर प्रथम, द्वितीय और तृतीय सर्किल में पुलिस ने दुष्कर्म, गोकशी, अपहरण, हत्या, लूट और छिनैती के 42 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इन मुठभेड़ों में सभी आरोपी घायल हुए हैं। कुछ पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई इनामी बदमाश भी शामिल हैं। नगर के तीनों सर्किलों में सबसे ज्यादा और नवाबगंज सर्किल में सबसे कम तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। छेड़खानी, गैंगस्ट एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। बलवा और डकैती के आरोपी भी इनमें शामिल हैं।
मुठभेड़ों के दौरान भोजीपुरा थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को ढेर भी किया है।



