ललितपुर
मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रस्ताव से आक्रोशित हुयी कांग्रेस
घण्टाघर पर जनांदोलन व प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार को चेताया

प्रदेशीय आह्वान पर आगे भी जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन : जिलाध्यक्ष
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक के नेतृत्व में घंटाघर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम वदलने के षडय़ंत्र का भारी विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने कार्यकाल में किसी भी नई योजना का काम नहीं किया, जितनी भी योजना कांग्रेस के समय चलती थी, उन्ही योजना का नाम बदल बदल कर अपना काम चला रही है। मनरेगा पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के कार्यकाल वाली सरकार इसलिए लाई थी या कहे उसका जन्म इसलिए हुआ था कि हर हाथ को कम दो, काम का पूरा दम दो का वादा कांग्रेस ने किया था। कांग्रेस ने इस मनरेगा अधिनियम को लाकर गांव में बैठे मजदूरों को रोजगार का 100 दिन की गारंटी दी थी। यह अधिनियम मजदूरों के लिए लाभकारी सिद्ध हुई। गांव-गांव पलायन रुका और लोगों को घर बैठे काम मिला। देश में जब संक्रमण का आया करोना जैसी बीमारी इस देश में आई उस समय मजदूर बाहर से पलायन कर अपने घर आया और उसे घर में ही मनरेगा के काम देकर उसकी रोजी-रोटी की व्यवस्था सरकार ने की। ऐसी संक्रमण काल में मजदूरों को मनरेगा का लाभ मिला, अब यह सरकार मजदूरों के खिलाफ जाकर मनरेगा अधिनियम में बदलाव करना चाहती है। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस पवित्र नाम पर भी राजनीति करते हुए नाम बदलने का काम कर रही है। देश की सबसे महत्वपूर्ण योजना जिस सबसे गरीब तबके के मजदूरों का लाभ मिलता था, उस पर भी केन्द्र सरकार ने अपनी कुदृष्टि डाल उस नाम बदलने का काम किया जा रहा है। तथा जिन प्रावधानों से मजदूरों को अधिक लाभ होता था, उन को बदल कर इतना जटिल कर दिया गया है कि मजूदरों को उन की मजदूरी का कोई लाभ प्राप्त नहीं होने वाला। इसी बात का कांग्रेस प्रदेश भर विरोध कर रही है तथा केन्द्र सरकार के नापाक इरादों को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। प्रदेश हर जिले में इस विरोध किया जा रहा कि गरीब मजदूरों के साथ कांग्रेस हर समय खड़ी रही है और खड़ी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि जिला कांगेस के कार्यकर्ताओ को भी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश अनुसार जिले व नगर आयोजित होने बाले कांग्रेस के कार्यक्रमों व संगठन में जो पदाधिकारी कांग्रेस के कार्यक्रमों की उपेक्षा कर रहे तथा पद लेकर भी संगठन का काम नहीं कर रहे, ऐसे पदाधिकारियों को अन्तिम बार चेतावनी दी जा रही है या तो पार्टी के दिए गए निर्देशों का पालन कर हर करे, वरना उन के ऊपर अनुशात्मक कर्यवाही करके उनको पद से मुक्त कर दिया जायेगा। उनकी जगह पर पार्टी के दूसरे निष्ठावन कार्यकर्ताओं को पद दे दिया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आखरी चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव जसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, नेहा तिवारी, बलवंत सिंह, राकेश रजक, जिला महासचिव पं.शशिकान्त दीक्षित, पवन विश्वकर्मा, मु.इमरान, डा.खेमचंद वर्मा, जगभानसिंह राजा, जितेंद्र विश्वकर्मा, रामकुमार अहिरवार आदि उपस्थित थे। संचालन नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने किया।



