बरेली

कोहरा जीता, दूसरे दिन नहीं हुआ खेल 

पूरे दिन धूप निकलने के इंतजार के बाद मैच रेफरी ने की खेल न होने की घोषणा    

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेलीः एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मैच के दूसरा दिन कोहरे की भेंट चढ़ गया। पूरे दिन मैच खेलने का इंतजार करते दोनों टीमों के खिलाड़ी फुटबाल खेल कर अपनी प्रैक्टिस करते रहे लेकिन शाम तक कोहरा कम नहीं हुआ। अंततः शाम करीब चार बजे अंपायर पाराशर जोशी और आर राजेश कैनन से परामर्श के बाद मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने मैच न होने की घोषणा की। मालूम हो मैच के पहले दिन मंगलवार को भी कोहरे ने मैच के प्रभावित किया था। धूप निकलने पर दोपहर बाद 2.40 बजे मैच आरंभ हुआ और सिर्फ 17 ओवर फेके जा सके। जिसमें बंगाल टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। आत्मजा मंडल (10 रन, 21 गेंद, एक चौका), कप्तान चंद्रहास दाश (27 रन, 25 गेंद, 5 चौके) और आशुतोष कुमार (9 रन, 16 गेंद, 2 चौके) के रूप में बंगाल के तीन बड़े खिलाड़ी आउट हुए। मंगलवार को बैड लाइट की अपील के बाद मैच रोक दिया गया। बुधवार को कोहरे के चलते खेल नहीं हुआ। बंगाल के आदित्य राय (35 रन, 38 गेंद, 4 चौके) और अभिप्राय बिस्वास (4 रन, 2 गेंद, एक चौका) अविजित हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button