हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सड़कों उतरे हापुड के वकीलों ने किया प्रदर्शन ….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) : पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज कई शहरों में अधिवक्ताओं की हड़ताल रहीं। हापुड़ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर भारी संख्या में वकीलों का प्रदर्शन दिखाई दिया। तहसील चौपले पर पहुंचकर मानव श्रृंखला बनाकर वकीलों ने प्रदर्शन किया है। व्यापारियों से भी बाजार बंद का आह्वान किया गया था लेकिन इसका हापुड़ में कोई असर दिखाई नहीं दिया।
हापुड बार असोसिएशन के अध्यक्ष एड संजय कंसल ने बताया कि , पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ताओं की बुधवार 17 दिसंबर को हड़ताल है।अधिवक्ता वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे हैं , जो उनकी 45 साल पुरानी मांग है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति ने इस हड़ताल की कॉल दी थी। हापुड़ में भारी संख्या में अधिवक्ता सड़कों पर उतरे हैं और हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं । हमने तहसील चौराहे पर पहुंचकर मानव श्रृंखला बनाते हुए प्रदर्शन करते हुए एकजुटता दिखाई है । हमें व्यापारियों का भी समर्थन है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती , हम संघर्ष करते रहेंगे ।



