मथुरा

मांट में, रिश्ते का मौसा ही करता रहा युवती के साथ दो महीने तक दुष्कर्म

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। मांट के एक गांव में मौसा द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने व युवती की शादी के बाद अंतरंग संबंधों के वीडियो ससुराल भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह इसी साल 21 जनवरी को हाथरस के एक गांव में हुआ है। आरोप है कि युवती शादी से पहले मांट थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में रिश्ते में लगने वाली मौसी के घर आई थी। इस दौरान मौसा ने युवती से अश्लील हरकत कर दी। उसकी वीडियो बना कर ब्लैकमेल करते हुए दो बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। फिर उस दुष्कर्म की वीडियो प्रसारित करने का भय दिखाते हुए दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद भी मौसा उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। युवती ने मना कर दिया तो उसने अंतरंग संबंधों की वीडियो ससुराल भेज दी और सोशल मीडिया में प्रसारित करने की धमकी भी दी। युवती ने थाने में प्रार्थना-पत्र दिया है। मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button