ललितपुर

तेरह जनवरी को लखनऊ चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

जिला पंचायत की 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी पार्टी : महेश रायकवार

निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल की बैठक सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के जिला कार्यालय पर निषाद पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुयी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश कुमार रायकवार ने की। बैठक में आगामी 13 जनवरी 2026 को लखनऊ चलो-लखनऊ चलो अभियान चालू किया गया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष महेश कुमार रायकवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि पूरी ताकत से आह्वान किया कि आगामी वर्ष 2026 में होने वाले जिला पंचायत के चुनाव में निषाद पार्टी अपने बल पर जिला पंचायत की सभी 21 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर चुनाव लड़ायेगी। बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पीयूष रायकवार, जिला प्रभारी काशीराम रायकवार, अमित कश्यप, जिला सचिव दीपक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामप्रसाद रायकवार, जिला सचिव सुरेन्द्र निषाद, ब्लाक अध्यक्ष शिवराय रायकवार, नगर अध्यक्ष विनोद रायकवार, उपाध्यक्ष संजय रायकवार, जिला सचिव सुनील, जिला सचिव भीकम, जानकी माते महरौनी, जगदीश माते टेटा, हरदयाल रायकवार सेक्टर अध्यक्ष, राहुल रायकवार, राजेश रायकवार सेक्टर अध्यक्ष, कमलेश रायकवार नेहरूनगर के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button