बाराबंकी
नंद किशोर शर्मा नन्दू जी महाराज ने किया पूजा अर्चना खाटू श्याम मंदिर मंजिठा धाम में और कहीं बड़ी बात सभी श्याम भक्त एकजुट होकर करें मंदिर निर्माण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के मंजिठा धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर में आज सुबह वृंदावन से आएं भजन गायक नंद किशोर शर्मा नन्दू जी महाराज ने बाबा के सामने माथा टेका और मंदिर परिसर का मुआयना करते हुए कही बड़ी बात की जल्द से जल्द बाबा के मंदिर का निर्माण कराये और क्षेत्र वासियों व सभी श्याम प्रेमियों के सहयोग से बड़े से बड़े निर्माण पूर्ण होते हैं तो आप लोग भी मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और मंदिर परिसर को भव्य बनाए बाराबंकी जनपद की पहचान खाटू श्याम मंदिर से होनी चाहिए इसके लिए उन्होंने सभी से आग्रह किया। जैसे ही नंदू महाराज ने यज्ञशाला में कदम रखा तो अति प्रसन्न हो उठे उन्होंने कहा ऐसी यज्ञशाला तो खाटू श्याम जी में भी नहीं है राजयोग फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज जयसवाल व चेयरमैन सोनिया शर्मा और सभी श्याम प्रेमियों को एकजुट होकर मंदिर निर्माण की बात कहते हुए उन्होंने सभी भक्तों को अपने ही हाथों से प्रसाद वितरण किया और सभी से जल्द मंदिर निर्माण की बात कही इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विकास शुक्ला सुशील जयसवाल,अजय सिंह, मोनू, अभिषेक गुप्ता, दीपाली, लिटिल गुप्ता, अजय सिंह, डॉक्टर खुशीराम वर्मा, राजकुमार जैन, हिमांशु उपाध्याय, सुधा श्याम प्रेमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे



