ग्राम पालादोन में ग्रामीणों द्वारा किया गया बोरी बंधान l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिन्दवाड़ा l जन अभियान परिषद विकासखंड चौरई के अंतर्गत नवांकुर संस्था केशवानंद लोक कल्याण समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं समाजकार्य के छात्र- छात्राओं द्वारा जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, ब्लॉक समन्वयक अफ़्शा खान की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में विकासखंड चौरई के स्थानीय पालादोंन नदी पर बोरी बंधान कार्य किया गया। इस बोरी बंधान कार्य से मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी और ग्राम के नागरिकों को दैनिक उपयोग के लिए भी पानी की उपलब्धता बनेगी। इस जल संचय अभियान से जलस्तर में भी बढ़ोतरी संभव है l बोरी बंधान कार्य में परामर्शदाता संदीप शर्मा, अकील खान, मनीष तिवारी, संगीता, ग़हर सिंह, नवांकुर संस्था प्रमुख श्री महेंद्र तिवारी, रामदयाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, समाजकार्य के छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य संपन्न हुआ एवं सभी को शपथ ग्रहण करवाई गई। साथ ही जिला समन्वयक अखिलेश जैन द्वारा नवांकुर एवं मेंटर की समीक्षा बैठक ली गई l जिसमें जअप ऐप एवं जीओ टैग फोटो गतिविधि सभी सेक्टर में करने के लिये प्रशिक्षित किया गया। जल संचय अभियान में अधिक से अधिक पौधारोपण हो, इस पर चर्चा की गई l एवं लोगों को इस अभियान से प्रेरित करें। इस पर भी चर्चा की गई l एवं ग्राम में छात्रों के साथ कुछ नवाचार किया जाए l ताकि वो स्वयं प्रेरित होकर ग्राम विकास के लिए कार्य कर सके, इस विषय में संपूर्ण जानकारी जिला समन्वयक अखिलेश जैन द्वारा दी गई l अंत में सभी का आभार विकासखंड समन्वयक अफ़्शा खान द्वारा किया गया।



