ललितपुर
शिक्षामित्रों ने दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन, मिला आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भगवतसिंह बैंस के नेतृत्व में एक ज्ञापन बीएसए रणवीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याएं जिले के शिक्षामित्रों के स्थानांतरण समायोजन प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। महिला एवं दिव्यांग शिक्षामित्रों को नगर क्षेत्र के विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए। परिषदीय शिक्षामित्रों का मानदेय कभी भी समय से नहीं दिया जाता है। अतएव समय से मानदेय दिलाया जाए। कुछ शिक्षामित्रों का 2015 में समायोजित हो गए थे, जिनका का पीपीएफ का अवशेष वेतन आज तक नहीं मिला है, जो कि अति शीघ्र दिलाया जाए। बीएलओ में कार्यरत शिक्षा मित्रों को साक्षरता मिशन के कार्यक्रम से पृथक रखा जाए एवं बीएलओ कार्य में लगे शिक्षा मित्रों का विद्यालय अनुपस्थित होने पर मानदेय न काटा जाए। उक्त सभी समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक उन्होंने विचार किया एवं निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवतसिंह बैस, सुदामा प्रसाद दुबे, अशोक परिहार, नीलम तिवारी, बृजेश टोटे, राघवेंद्र सिंह चौहान, हाकिम पाल, भानसिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।



