छिंदवाड़ा

पीएम श्री विद्यालय चांद में चलित विज्ञान यात्रा एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन l

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो l

छिन्दवाड़ा l पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांद में आज चिल्ड्रन साइंस सेंटर इंदौर के सहयोग से चलित विज्ञान यात्रा एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य, शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, विज्ञान को रोचक बनाना तथा कक्षा में पढ़े गए ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत तारामंडल (प्लानेटेरियम) छात्राओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। तारामंडल के माध्यम से छात्राओं को सौरमंडल, ग्रहों की गति, नक्षत्र, ग्रहण, दिन-रात की प्रक्रिया एवं ब्रह्मांड की संरचना की जानकारी दृश्यात्मक एवं सरल भाषा में दी गई। इस सजीव प्रस्तुति को देखकर छात्राओं में उत्सुकता, जिज्ञासा और विज्ञान के प्रति गहरी रुचि देखने को मिली। इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए गए l जिनमें ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, पर्यावरण संरक्षण, जल चक्र, मानव शरीर की संरचना, विद्युत परिपथ, चुंबकत्व तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से जुड़े मॉडल प्रमुख रहे। चिल्ड्रन साइंस सेंटर, इंदौर से आए विशेषज्ञों ने प्रत्येक मॉडल की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया और छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी वैज्ञानिक सोच को और सुदृढ़ किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान संचालक राजेंद्र सिंह एवं सुनील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों विज्ञान संचालकों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा यदि विज्ञान को प्रयोगात्मक और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाए l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button