सिंगरौली

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

स्थानीय आजीविका समूहो के माध्यम से जिले में ही पोषण आहार निर्माण कर आपूर्ति सुनिश्चित करायेः-आकाश त्रिपाठी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सिंगरौली । नोडल अधिकारी नीति आयोग  आकाश त्रिपाठी के अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं ब्लाक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर  गौरव बैनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे के उपस्थिति में आयोजित हुई। नोडल अधिकारी द्वारा नीति आयोग द्वारा निर्धारित पैरामीटर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, कौशल विकास एवं वित्तिय समावेशन को अवगत कराते हुयें कहा कि यह कार्यक्रम शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य पिछड़े जिले एवं ब्लाको को आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर सुधार कर विकाशित जिलो की श्रेणी मे लाना है।
   नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य आधारभूत संरचनाओ की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय अंतर्गत एसएनसीयू एवं सभी एनआरसी सेटरों की क्षमा बढ़ाने हेतु बेड की संख्या बढ़ायें। इसी के साथ जिला चिकित्सालय में एक अतिरिक्त सोनोग्राफी मशीन की भी व्यवस्था की जाये।गर्भवती महिलाओ का शत प्रतिशत एएनसी पंजीयन कर नियमिति रूप से उनकी स्वास्थ्य जॉच एवं टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित करे। हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर उनके प्रकरणो नियमित फालोअप ले तथा उनकी संस्थागत प्रसव किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि जिन क्षेत्रो में आशा एवं एएनएम की जगह रिक्त है उनकी पूर्ति करे। उन्होने कहा कि जिले में आईसीडीएस योजना अंतर्गत दिए जाने वाले पोषण आहार का वितरण असंतुष्टि जनक है। इसके संबंध में उन्होने निर्देश दिए कि आजीविका समूहो के माध्यम से जिले में ही पोषण आहार का निर्माण कर पोषण पूर्ति हेतु दिए जाने वाले टीएचआर का वितरण सुनिश्चित कराये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button