बरेली

अपर जिलाधिकारी(वि/रा) ने शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

जरूरतमंदों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने  विगत दिवस देर रात शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) ने पुराना बस अड्डा, सैटेलाइट, रेलवे स्टेशन सहित शहर कई स्थानों पर फुटपाथ पर सो रहे निसहाय लोगों को कंबल वितरित किया और रैन बसेरों में आश्रय भी दिलाया।
निरीक्षण के समय ठंड के दृष्टिगत रैन बसेरे में आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे- साफ-सुथरे रजाई-गददे, गरम पानी, अलाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये तथा कोई व्यक्ति ठंड मे खुले मे ना सोये इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर रैन बसेरों की सूची चस्पा की जाये, जिससे आमजन को जानकारी हो सके और वह खुले आसमान में सोने के बजाय रैन बसेरे का लाभ उठा सकें।
निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद, नायब तहसीलदार विदित सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button