बरेली
कांग्रेसियों ने किया भाजपा कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर दबाव बनाकर कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध कार्यवाही कराई गई थी। माननीय न्यायालय ने इस कार्यवाही को पूर्णतः निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि इस मामले में ईडी को कार्यवाही करने का अधिकार ही नहीं था, न ही किसी प्रकार के धन का आदान-प्रदान हुआ है और न ही यह मामला किसी अपराध की श्रेणी में आता है।इन तथ्यों से यह स्पष्ट होता हैकिभाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं को बिना किसी ठोस आधार के कानूनी रूप से फंसाने का निरंतर प्रयास कर रही है।
इसी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व मे कांग्रेस द्वारा बरेली स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया ! धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार की परंपरा देश में स्थापित कर रही है, वह देशहित में नहीं है।
इस अवसर पर प्रcवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को इस प्रकार के घृणित एवं दुर्भावनापूर्ण कृत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन स्थल पर मुख्य रूप से पंडित राज शर्मा पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार , सुबोध जोहरी, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश वाल्मीकि, डॉ हरीश गंगवार, साहिब सिंह, अमजद मामू, उल्फत कठेरिया, नजमी जोया खान, पंकज उपाध्याय,एम के घोस, डॉ सरताज हुसैन, एडवोकेट मोबिन अंसारी, महिंदर गंगवार, मोबिन कुरैशी, रियासत, शिवम्, मोबिन अंसारी विनोद कुमार,शाकिर खान, योगेश जयसवाल , पाकीजा खान, ज्ञानेश साहू, सेफी नासिर अब्बासी, राजीव कुमार, मोह. जाहिद, साजिद अब्बासी एवं एडवोकेट पूनम दीप सिंह आदि मौजूद रहे !



