प्रशांतवीर के पिता को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संग्रामपुर अमेठी। आईपीएल में 14.20 करोड़ की बोली लगने के बाद गूंजीपुर निवासी खिलाड़ी प्रशांतवीर के घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने पिता रामेंद्र संग अन्य परिजनों को बधाई दी। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से प्रशांत के पिता की फोन पर बातचीत कराई।
बृहस्पतिवार को प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचकर उनके पिता रामेंद्र त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि संग्रामपुर की धरती से आईपीएल तक का सफर कर प्रशांतवीर ने अपने मां-बाप का ही नहीं पूरे संग्रामपुर क्षेत्र और जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा और विश्वास है की संग्रामपुर का यह बेटा आगे चलकर भारतीय टीम में शामिल होकर पूरे देश के लिए खेलेगा और नाम रोशन करेगा। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह डंपी, इंजी. अंकित सिंह, गूंजीपुर प्रधान प्रतिनिधि बबलू पांडेय, रिंकू सिंह बाबा मौजूद रहे।

