सिंगरौली
सिंगरौली जिले के नवानगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
नवानगर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (स्मैक) की बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.49 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से स्मैक की तस्करी और बिक्री में लिप्त था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।



