सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भेजी राहत सामग्री
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा की राहत सामग्री आज स्वः अमर बहादुर के घर पहुंच गयी। अमर बहादुर की कल ठंड से मौत हो गयी थी।
रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कांग्रेस नेता अनुपम पाण्डेय गुरुवार को सांसद के तरफ से भेजी गयी राहत सामग्री के साथ स्वः अमर बहादुर के घर गांव रामापुर पीपरपुर भेंटुआ पहुंचे और माता फूलकला से मुलाकात की।सांसद किशोरी लाल शर्मा की तरफ से दरवाजे पर सोलर लाइट लगवाई गयी इसके अलावा कंबल,दरी, दैनिक उपयोग के बर्तन,राशन के साथ ही आर्थिक मदद दी।
जिले में लगातार बढती ठंड और शीतलहर गरीबों के लिए आफत बनकर आ गई है गरीबी की मार झेल रहे अमर बहादुर की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। अमर बहादुर (42) ग्राम पंचायत पीपरपुर के गांव रामापुर का निवासी थे अमर बहादुर अपनी मौसी के घर कोरारी लच्छनशाह गया था।
उसका शव कोरारी लच्छनशाह के गांधी इंटर कॉलेज के पास ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित बेंच पर पाया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक अमर बहादुर बहुत ही गरीब था मजदूरी कर जीवन यापन करता था उसके शरीर पर एक टी-शर्ट और हाफ लोअर में था, जो कई जगह फटा था ठंड से बचाव के लिए उसने जूट का एक बोरा पहन रखा था ।लोगों ने उसे घर जाने की सलाह दी लेकिन वह घर ना जाकर के शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच उसी बेंच पर लेट गया था। बुधवार सुबह उसका शव उसी बेंच पर पाया गया है गरीबी के चलते उसकी शादी भी नहीं हुई थी।

