ललितपुर

ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्रॉड हुयी धनराशि करायी वापस

साइबर क्राइम थाना पुलिस की हुयी प्रशंसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। एडीजी कानपुर जोन, डीआईजी झांसी और एसपी ललितपुर मो.मुश्ताक के कुशल नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत धोखाधड़ी से ऑनलाइन फ्रॉड हुयी धनराशि को वापस दिलाया। गौरतलब है कि थाना बानपुर के ग्राम अमोराखेरा निवासी निधि पुत्री सिरनम सिंह ने 89 हजार 007 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज करायी थी। इस शिकायत को दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) व आई.टी. एक्ट की धारा 66 सी व 66 डी के तहत शिकायत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने उपलब्ध कराये गये स्टेटमेंट व अन्य प्रपत्रों का अवलोकन कर तकनीकि विश्लेषण कर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये विभिन्न वित्तीय एजेन्सियों, बैंकों, बॉलेट आदि से सम्पर्क कर उचित माध्यम से सम्बन्धित वित्तीय एजेन्सियों को मेल करके पीडि़ता का पैसा होल्ड कराकर पीडि़ता से फ्रॉड हुयी हुयी सम्पूर्ण धनराशि को नियमानुसार वापस कराने में महत्वपूर्ण सफलता हांसिल की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस के इस कार्य को लेकर पीडि़ता ने एसपी ललितपुर के कार्य की सराहना की। फ्रॉड हुयी धनराशि वापस दिलाने में साइबर क्राइम थाना से निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button