मेरठ

सुपरकंप्यूटिंग भारत को वैश्विक तकनीकी शक्ति बनाने की दिशा में मजबूत आधार स्तंभ : संजय कुमार सिंह

एमआईईटी और सी-डैक के बीच एमओयू, शोध व नवाचार को मिलेगा नया आयाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। तकनीकी सहयोग, शोध और नवाचार को सशक्त करने की दिशा में मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सी-डैक के महानिदेशक एवं सुपरकंप्यूटिंग के जनरल चेयर डॉ. ई. मगेष, सी-डैक सेंटर हेड एवं साइंटिस्ट ‘जी’ जितेन्द्र सिंह तथा एमआईईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

यह एमओयू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, इंटरनेट ऑफ एवरीथिंग, साइबर सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, ई-गवर्नेंस और स्मार्ट सिटी सॉल्यूशंस सहित आधुनिक एवं उभरती तकनीकों के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त शोध, विकास और तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुपरकंप्यूटिंग भारत को वैश्विक तकनीकी शक्ति बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार स्तंभ सिद्ध हो रही है।

एमआईईटी के कैंपस निदेशक प्रो. डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह साझेदारी शिक्षा जगत और उद्योग के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगी। दोनों संस्थान मिलकर नवाचार को प्रोत्साहित करने, शोध को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाने के लिए साझा प्रयास करेंगे। उन्होंने इसे भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में एमआईईटी से बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं आईटी के डीन एकेडमिक्स डॉ. नरेश कुमार सहित सी-डैक की ओर से अपूर्व कोहली (वैज्ञानिक ‘ई’), अरविंद कुमार (वरिष्ठ सलाहकार—नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन), देवदत्त ससमला (वैज्ञानिक ‘एफ’), डॉ. प्रियंका जैन (वैज्ञानिक ‘एफ’), सुनील कुमार (वैज्ञानिक ‘ई’), अनूराग राजपूत (वैज्ञानिक ‘डी’), ऋचा चौधरी एवं डॉ. शोयब अली उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button