राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

जनता के मुद्दों से बचने के लिए वंदे मातरम पर चर्चा कराना चाहती है सरकार…

विधानसभा सत्र पर बोले अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार जनता के जरूरी मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है इसलिए विधानसभा में वंदे मातरम के मुद्दे पर चर्चा करवाना चाहती है। जबकि लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार जनता के मुद्दों से बचना चाहती है इसलिए जरूरी मुद्दों को छोड़कर वंदे मातरम पर चर्चा करवाना चाहती है जबकि इसकी चर्चा लोकसभा में हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा के लोगों ने आजादी के पहले और बाद कभी भी वंदे मातरम नहीं गाया और अब जरूरी मुद्दों को बचने के लिए वंदे मातरम पर चर्चा करवाना चाहते हैं। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में प्रदूषण के कारण भारत दक्षिण अफ्रीका का मैच रद्द हो गया और सरकार के लोग कह रहे हैं कि एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) ठीक था। उन्होंने कहा कि ये लोग कहां से एक्यूआई लेकर आए। सरकार के लोग कह रहे हैं कि किसी स्वतंत्र एजेंसी के एक्यूआई के आंकड़ों पर यकीन न करें। ये लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि प्रदूषण पर कोई चर्चा न हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा पेड़ कटवाए हैं। छत्तीसगढ़ में पूरे के पूरे जंगल समाप्त करवा दिए। अब अरावली की पहाड़ियों को खत्म कर देना चाहते हैं। सोनभद्र में खनन करवाते हुए 500 फीट के गड्ढे करवा दिए। ये लोग मुद्दों पर कोई बात नहीं करना चाहते हैं।
नीतीश के साथ हेल्पर की जरूरत-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक युवती के हिजाब हटा देने पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस उम्र में उनके साथ किसी हेल्पर की जरूरत है। किसी भी समुदाय के इमोशन को हर्ट नहीं करना चाहिए। किसी के साथ ही भी इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए।
एसआईआर पर उठाए सवाल-अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग की मदद से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कर रही है। इसकी मदद से सरकार विपक्ष के वोट काट देना चाहती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button