बाराबंकी

52 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्बर बजहा में एक 52 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई। महिला की पहचान रमेश चंद्र रावत की पत्नी रेखा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, महिला सुबह शौचकर वापस घर आ रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह एक ट्रेन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रेन गुजरने के बाद वह दूसरे ट्रैक पर आ गई और दूसरी ट्रेन को नहीं देख पाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए कोई निर्धारित रास्ता या फाटक नहीं है। इस कारण इस क्षेत्र में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button