गोड्डा

फरार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तिहार तामिला, पुलिस ने कसा शिकंजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
महागामा। महागामा थाना कांड संख्या 143/25 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत इश्तिहार का तामिला किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) की धारा 103(1), 238 एवं 61(2) के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार, इस कांड के प्राथमिक अभियुक्तों में 1. बास्की यादव, उम्र 45 वर्ष, पिता – महावीर यादव, 2. रोहित यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता बास्की यादव, 3. अमित यादव, उम्र 20 वर्ष, पिता बास्की यादव, 4. पूजा देवी, उम्र 40 वर्ष, पति  बास्की यादव
सभी ग्राम नूनाजोर, थाना महागामा के निवासी हैं। बताया गया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय के आदेश के बावजूद उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उनके विरुद्ध इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की–जब्ती सहित आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों को शरण देने वालों पर भी विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अभियुक्तों के संबंध में कोई सूचना मिले, तो तत्काल महागामा थाना प्रभारी को सूचित करें। थाना प्रभारी मनोज पाल, थाना के राज गुप्ता तथा महागामा थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button