अमेठी

बंद बस सेवा बहाली की मांग, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर बृजेश मिश्र ने अमेठी बस डिपो से संग्रामपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली बंद पड़ी बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एआरएम अमेठी को एक पत्र लिखा है।
पत्र के माध्यम से बताया कि कोरोना काल के दौरान संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय से अमेठी-मुसाफिरखाना होकर लखनऊ जाने वाली यह बस सेवा बंद कर दी गई थी। लंबे समय बीत जाने के बावजूद अब तक इसका संचालन दोबारा शुरू नहीं हो सका है। जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि बस सेवा बंद होने से छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और ग्रामीणों को सबसे
अधिक दिक्कत हो रही है। विद्यालय, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बृजेश मिश्रा ने बताया कि संग्रामपुर अमेठी विधानसभा और तहसील क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण ब्लॉक मुख्यालय है। यहां से शीतलागंज बाजार होते हुए संग्रामपुर, अमेठी, गौरीगंज व सुल्तानपुर तक बस सेवा का संचालन अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां परिवहन के सीमित साधन उपलब्ध हैं, जिससे आमजन को निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। पत्र के माध्यम से उन्होंने परिवहन विभाग से शीघ्र बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यदि यह बस सेवा शुरू होती है।तो इससे क्षेत्र के 40 हजार लोगों को राहत मिलेगी और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button