जामताड़ा

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमारडीह में अभिभावक–प्रबंधन समिति की हुई बैठक

Parent-Management Committee meeting held at Upgraded Primary School Kamardih

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ताराबहाल पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमारडीह परिसर में शुक्रवार को अभिभावक– प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोकप्रिय युवा पंचायत समिति परमेश्वर दास ने की। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहा। परमेश्वर दास ने कहा कि बच्चों का अत्यधिक मोबाइल उपयोग पढ़ाई में बाधा बन रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने होमवर्क पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि बच्चे घर पर भी पढ़ाई से जुड़े रहें। अभिभावकों ने विद्यालय के पठन–पाठन, अनुशासन और शिक्षकों के सहयोग की सराहना की तथा कुछ सुझाव भी दिए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सुझावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। साथ ही मैं जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार से मांग करता हूँ कि जल्द से जल्द बच्चों को छात्रवृत्ति मिले तथा पूर्व की भांति ठंड को देखते हुए गर्म पोशाक स्वेटर, जूता, मोजा मिले ताकि बच्चो को विद्यालय आने में परेशानी न हो।बैठक का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। मौके पर प्रधानाध्यापक नारायण भंडारी, सहायक शिक्षक कंचन मंडल, वार्ड सदस्य दुलाल दास, बालकिशन दास, अरुण रजक, राजू दास, महावीर दास, सुभाष दास, राजेश दास एवं दर्जनों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button