
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : जिले में हुई एक जगन्य हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। भारी पुलिस बल की सुरक्षा में आरोपियों को मुख्य बाजार, बस स्टैंड और अन्य व्यस्त इलाकों से पैदल ले जाया गया। जुलूस के दौरान आम नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में घटना को लेकर गहरा रोष देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि हत्या की यह वारदात बेहद नृशंस थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
*जुलूस निकालने का मुख्य उद्देश्य*
आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शहर के गंज क्षेत्र में हुई सनसनीखेज मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे शहर में जुलूस निकाला।
बुधवार को गंज इलाके में विवेक मरकाम पर 8 से 10 युवकों ने बेरहमी से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मृत्यु से पहले विवेक मरकाम के बयान के आधार पर पुलिस ने अन्नु ठाकुर, कुणाल चढ़ोकार, रोहित ठाकुर, अविनाश ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, आयुष और जुनैद के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था।
घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया था
पुलिस ने अन्नु ठाकुर, उसके पिता कृपाल सिंह ठाकुर और जुनैद को गिरफ्तार कर कानून का सख्त संदेश दिया है।
*मृतक भी था साइको किलर*
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवेक मरकाम एक साइको किलर बताया जा रहा है जिस पर भी पुलिस थानों में कई मामले दर्ज है मोहल्ले में दहशतगर्दी से लोग परेशान रहते थे लोगों को डराना धमकाना अडीबाजी जैसे काम किया करता था यहां भी बताया गया है कि आरोपीगण से पहले भी कई बार चाकू बाजी और मारपीट जैसी घटनाएं घटित हुई है
अगर पुलिस प्रशासन इस मामले में गहराई से अगर जांच करें तो यहां भी सच सामने आएगा शहर में कौन लोग इनको संरक्षण दे रहा है जिसकी मृत्यु हुई है और जिन्होंने मारा है वह भी कौन सी गैंग के है और कौन गैंग इन्हें ऑपरेट कर रही है एक बड़ा खुलासा होगा जिससे ऐसी गैंगवार और हत्याओं से बचा जा सके शहर में सिर्फ नाबालिक बच्चों को पूरी ट्रेनिंग दी जा रही है वही लोग ऐसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं आखिर इन लोगों के पीछे किसका हाथ है यह पता लगाना भी पुलिस प्रशासन का जरूरी है जिसके कारण अपराध कम हो सके
*पुलिस प्रशासन का कहना है*
उक्त मामले में मुख्य आरोपी अन्नु ठाकुर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्दी ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और मामले आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
*पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन बैतूल*



