सिंगरौली
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया द्वारा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का सफल आयोजन
“समय पर फर्स्ट एड, जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली से संबद्ध सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया के तत्वावधान में प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस. डी. सिंह के दिशा-निर्देशन तथा रेडक्रॉस सचिव डॉ. ओ. पी. राय के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया।फर्स्ट एड ट्रेनिंग ऑफिसर डॉ सुशील सिंह चंदेल के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान डॉ सुमित गुप्ता भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, कर्मचारियों एवं युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, सही एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने हेतु सक्षम बनाना था। वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएँ, औद्योगिक दुर्घटनाएँ, हृदयाघात, अचानक बेहोशी, आग से जलना, साँप अथवा कीट के काटने जैसी घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध होने से पूर्व यदि समय पर फर्स्ट एड प्रदान कर दिया जाए, तो गंभीर परिणामों को काफी हद तक टाला जा सकता है और अनेक बहुमूल्य जिंदगियाँ सुरक्षित की जा सकती हैं।
“हर हाथ में फर्स्ट एड का ज्ञान – हर जीवन सुरक्षित”




