बरेली

27 दिसम्बर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक चलेगा विटामिन ‘ए’ सम्पूर्ण कार्यक्रम

रर्तोंधी व कुपोषण से बचाएगा विटामिन 'ए' नौ माह से पाँच साल तक 6,26,441 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने का लक्ष्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली ।  जनपद में बच्चों के स्वस्थ भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में 27 दिसम्बर से 28 जनवरी 2026 तक विटामिन ‘ए’ सम्पूरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत नौ माह से पाँच वर्ष तक की आयु के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई जाएगी।
इस संबंध में आज क्लक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान लक्षित शत-प्रतिशत बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विटामिन ‘ए’ बच्चों के समग्र शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल दृष्टि दोष से बचाव करता है, बल्कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।
इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि विटामिन ‘ए’ सम्पूरण कार्यक्रम वर्ष में दो बार जुलाई-अगस्त एवं दिसम्बर-जनवरी में आयोजित किया जाता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने जानकारी दी कि इस बार नौ माह से पाँच वर्ष तक की आयु के कुल 6,26,441 बच्चों को विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक के दौरान जुलाई-अगस्त में आयोजित विटामिन ‘ए’ सम्पूरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सीएचसी नवाबगंज,  दलेलनगर व मीरगंज के अधीक्षक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर की हेल्थ विजिटर संतोष शर्मा, सी.बी.गंज की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गुप्ता, मौलानगर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रियावर्त गंगवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button