ललितपुर

बछरई गांव में युवक की हत्या, सिर पर रखे मिले टायर व पत्थर

पुलिस मामले की जांच में जुटी, दोस्तों पर पार्टी के बाद हत्या का शक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बछरई के एक घर में युवक का शव पतले कम्बल से ढ़का हुआ मिला। मृतक के सिर पर गाडिय़ों के टायर रखे पाये गये। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। संदिग्धावस्था में युवक के कमरे में मिले शव के बाद अब पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। इधर घटना में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था, वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गुरूवार देर रात दोस्तों के साथ हुयी पार्टी के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान दीपक प्रजापति पुत्र मुन्नालाल 26 वर्ष के रूप में हुई है, जो बछरई गांव का निवासी था। गुरुवार शाम उसे गांव के एक दोस्त के साथ घर की ओर जाते देखा गया था। शुक्रवार सुबह जब दीपक के माता-पिता मुन्ना लाल और उनकी पत्नी दिल्ली से मजदूरी कर घर लौटे, तो उन्हें दीपक घर पर नहीं मिला। गांव वालों से पूछताछ के बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां दीपक का शव पलंग पर पड़ा मिला। दीपक का शरीर चादर से ढका था और उसके चेहरे पर एक गाड़ी का टायर, एक बड़ा पत्थर और लकड़ी रखी हुई थी। बेटे का शव देखकर माता-पिता सदमे में आ गए। पिता ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नाराहट थानाध्यक्ष पारुल चंदेल और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दीपक अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में मजदूरी करता था और दस दिन पहले ही गांव आया था। जिस दोस्त पर हत्या का शक है, वह गांव में अकेला रहता है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और बहनें शादी के बाद अपने ससुराल में रहती हैं। प्रारंभिक आशंका है कि पार्टी के दौरान दोस्त ने गला दबाकर दीपक की हत्या की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button