शीतलहर को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जारी की अपील, सतर्क रहने का किया आग्रह

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। राज्य में जारी शीतलहर को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठंड के इस मौसम में विशेष सावधानी आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, विशेषकर सुबह और शाम के समय बाहर निकलने में सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गर्म कपड़े पहनें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने अलाव या हीटर का उपयोग करते समय पर्याप्त वायु संचार बनाए रखने की सलाह दी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में खांसी, जुकाम, कमजोरी, भ्रम या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा, 104 स्वास्थ्य विभाग हेल्पलाइन अथवा टोल फ्री नंबर 1800-345-6540 पर संपर्क करने की अपील भी की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और आपकी सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



