संत जोसेफ स्कूल कुंजबोना में क्रिसमस गेदरिंग का आयोजन, विधायक हेमलाल मुर्मू रहे मुख्य अतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। 20 दिसंबर 2025 को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत संत जोसेफ स्कूल, कुंजबोना में क्रिसमस गेदरिंग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं मिशन के शिक्षकगण द्वारा माननीय विधायक से केक कटवाया गया तथा फूल-मालाओं के साथ पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्सवपूर्ण एवं हर्षोल्लास से भरा रहा। विधायक हेमलाल मुर्मू ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अपने प्रेरणादायी वचनों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए बच्चों से अनुशासन, मेहनत एवं आपसी प्रेम की भावना अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



