जनपद में सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र ही हटवाया जायें: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी, जिसमें श्री शैलेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, श्री सुनील गुप्ता उप मुख्य चिकित्साधिकारी, रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री राहुल यादव क्षेत्राधिकारी यातायात हापुड़, श्री आशुतोष उपाध्याय यात्री /मालकर अधिकारी, स्वेता पूठिया जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़, श्री संजय कुमार ए०ई० लोक निर्माण विभाग हापुड़, श्री संदीप सिंह ए०ई० लोक निर्माण विभाग हापुड़, श्री एस०के० मिश्रा ई०ओ० नगर पलिका हापुड़, श्री वी०पी० सिंह, ए०ई० नगर पालिका हापुड़, श्री अमित शर्मा जी०एम० एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद श्री रविन्द्र सिंह आर०ई० एन०ए०ए०आई० गाजियाबाद, श्री संदीप कुमार डिप्टी मैनेजर (टी) एन०एच०ए०आई०. श्री रोहित पाण्डे प्रोजेक्टर हैड एन०एच०ए०आई०, श्री प्रिन्स चौहान, साईट इंजीनियर एन०एच०ए०आई०, श्री हरीश राघव साईट इंजीनियर एन०एच०ए०आई० मुरादाबाद, श्री मनजीत गुप्ता बी०ई०ओ० बेसिक शिक्षा, श्री ए०ए० खान ए०जी०एम० शुगर मिल सिम्भावली. श्री देवेन्द्र कुमार एस०सी०डी०आई० शुगर मिल सिम्भावली, श्री अनमोल राठी केन हैड शुगर मिल ब्रजनाथपुर, श्री छविराम यातायात निरीक्षक हापुड़, श्री मुकुल नागपाल ए०ई० लोक निर्माण विभाग हापुड, तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी महोदय हापुड़ द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में ट्रॉमा सेन्टर शीघ्र ही संचालित किये जाये एवं ब्लैक स्पॉट और नये दुर्घटना क्षेत्रों विशेषकर बछलौता कट, शिवा ढाबा के पास, सरस्वती मेडिकल कालिज के पास, रामा मेडिकल कालिज के पास और एन०एच०-9 पर बाबूगढ़ से बक्सर कट एवं ततारपुर चौराहे पर भारी मात्रा में रिपिटेड बार एवं रम्बल स्ट्रीप एक सप्ताह के अन्दर लगवाये जाये तथा जनपद में सडक के किनारे हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र ही हटवाया जायें यातायात पुलिस द्वारा धानावार क्रिटिकल कॉरिडोर टीम जनपद हापुड़ द्वारा एन०एच-9 दिल्ली लखनऊ मार्ग 01 कि०मी०, 08 कि०मी०, 01 कि०मी० थाना बाबूगढ़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर पर विशेष सुधार कर दुर्घटना रोकी जाने के निर्देश दिये गये। शुगर मिलों को निर्देशित किया गया कि 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहन हटा दें साथ ही बॉडी से ऊपर गन्ने की लदान न करें और हर ट्रक व ट्रेक्टर ट्राली पर लाल कपडा एवं रिफ्लेक्टर टेप चीनी मिलें अपनी तरफ से लगवाना सुनिश्चित करें।
अन्त में रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, बैठक समाप्त की गयी।


