गुना
रूठियाई में किसान रत्न सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुना। राघोगढ़ तहसील के रूठियाई क्षेत्र में आज रविवार, 21 दिसंबर 2025 को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के किसान रत्न सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, इस आयोजन में राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की उपस्थिति भी संभावित बताई जा रही है। आयोजन स्थल ग्राम ढाया स्थित राजकीय स्कूल परिसर रहेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा में आई भीषण बारिश और बाढ़ के दौरान किसानों की फसलें नष्ट हो गई थीं और कई गरीब परिवार बेघर हो गए थे। ऐसे समय में संत रामपाल जी महाराज ने जेल में रहते हुए भी मानवता का परिचय देते हुए अपने अनुयायियों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पाइप, मोटर, दवाइयां एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
इस समारोह में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से किसान संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान सत्संग, भजन-कीर्तन एवं किसान हितों से जुड़े विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।



