यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का लखनऊ में जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का शनिवार को लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला लखनऊ आगमन था, जिसमें कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह में प्रदेश महामंत्री संजय राय, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और नारे लगाते हुए पार्टी की एकजुटता का प्रदर्शन किया
पंकज चौधरी को 14 दिसंबर को निर्विरोध रूप से यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्थान ले रहे हैं। उनकी नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी वर्ग को मजबूत करने की पार्टी की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इससे पूर्व, नामांकन दाखिल करने के दौरान भी 13 दिसंबर को लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ था।




