गोड्डा
वरिष्ठ क्रिकेटर को मिला सम्मान
झारखंड रणजी टीम के मैनेजर बने रंजीत राय उर्फ मुरारी दा, गोड्डा के लिए गर्व की बात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले के गांधी मैदान में एक वक्त था जब पेश बॉलर के रूप में रंजीत राय का नाम सुर्खियों में था। रंजीत राय को प्यार से उनके साथी और खिलाड़ी ‘मुरारी दा’ भी कहते हैं। यह अत्यंत गोड्डा के लिए गौरव का विषय है कि ओल्ड इज गोल्ड की कहावत को चरितार्थ करते हुए अपने रंजीत राय उर्फ मुरारी दा को ड्यूज क्रिकेट के क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिला है। तो चलिए फटाफट बता देते हैं की मुरारी दा को झारखंड रणजी क्रिकेट टीम के बतौर मेनेजर नियुक्त किए गए हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें रांची में सौंपी गई है। हालांकि समाचार प्रेषत किए जाने तक वह रांची से गोड्डा के लिए निकल चुकेहैं। उन्होंने दूरभाष पर अपने निकटतम जिला के संवाददाता नरेंद्र महतो उर्फ गांधी बाबा को सूचना देते हुए बताया कि जिले के क्रिकेट के क्षेत्र में एक नया उपलब्धि शामिल हो गया है। उन्हें झारखंड रणजी टीम का मैनेजर बनाया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन प्रक्रिया रांची स्थित झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में हुई। सर्वसम्मति से श्री राय को मैनेजर चुना गया। वही, रंजीत राय आगामी 22 दिसंबर को झारखंड रणजी टीम को लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। जहां अहमदाबाद में 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक बिजय हजारे ट्रॉफी प्रतियोगिता आयोजित है। उल्लेखनीय है कि रंजीत राय झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के लाइफ टाइम मेम्बर भी है। वही, रंजीत राय को रणजी टीम में मैनेजर के लिए चुने जाने पर गोड्डा जिलावासियों सहित क्रिकेट प्रेमियों तथा खेल प्रेमियों ने बधाई दिया है।



