बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहकारी समिति ने मनाया छठवां स्थापना दिवस
सात सौ शिक्षक और शिक्षिकाएं समिति के सदस्य 250लोंगो के बीच बंट चुका है 20 लाख रु का ऋण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहकारी समिति ने रविवार को अपना छठवां स्थापना दिवस मनाया।
समिति की स्थापना 21दिसम्बर 2019 को हुई थी। समिति ने अपने सदस्यों को आठ लाख रुपए से ऋण वितरण शुरू किया था।अब समिति सदस्यों को 20लाख रु तक का लोन, बैंकों से कम ब्याज पर दे रही है।
समिति के संस्थापक शीतला प्रसाद सिंह ने बताया कि समिति अपने सदस्यों को जमा धनराशि पर छः फीसदी ब्याज देती है। समिति में 700सदस्य हैं। अभी तक 250 सदस्यों में बीस करोड़ रुपए से अधिक के ऋण का वितरण किया जा चुका है।
समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष देवांशु सिंह ने बताया कि 2026में सदस्यों की संख्या एक हजार से ऊपर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्लाक वार कैम्पों का आयोजन करके शिक्षक और शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सदस्य बनाया जाएगा।
स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अब्दुल रसीद और वेतनभोगी समिति के सचिव रमाकांत मौर्य ने सभी सदस्यों और शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं और नये साल में समिति की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, सहायक सचिव विभा सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर सतीश श्रीवास्तव, श्री राम सोनी, संजीव भारती, जयराम कनौजिया,देवीशरण कनौजिया, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

