ललितपुर

बंगरिया में बन रहे फोन लाइन से रास्ता दिलाने की मांग

ग्रामीणों ने लामबंद होकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विकास खण्ड बिरधा अंतर्गत ग्राम बंगरिया में एनएचएआई द्वारा बनाये जा रहे फोर लेन में ग्रामीणों को आवागमन के लिए रास्ता व कट दिये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लामबंद होकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि बंगरिया गांव के पास एन.एच.ए.आई. द्वारा फोन लेन का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस लाइन में न तो रास्ता दिया जा रहा है और न ही कट निकाला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों ने काफी दूरी से निकल कर आना-जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों को बैंक, बच्चों को स्कूल घनी बस्ती में हैं। बताया कि जब इस सम्बन्ध में एनएसएआई के सम्बन्धित ठेकेदारों से बात की तो वह आश्वासन तो दे रहे हैं, लेकिन कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच करायी जाकर रास्ता दिलाये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय भूपेन्द्र सिंह, लालचंद्र, धर्मदास, सतेन्द्र, जगदीश प्रसाद, जगरोपन, कल्यान, सुग्रीव, शिवचरन, भागीरथ, नीलेश, सुमित, कमलेश, लम्पू, धर्मेंद्र, राहुल प्रताप सिंह, हरीसिंह, संतोष, भजनलाल, पुनू, शैलेन्द्र सिंह, पवन, विक्रम सिंह, रामस्वरूप, केहर सिंह, हुकुम सिंह, बाबू, राजेश, भरत, जसरथ, दया के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button