जामताड़ा

जामताड़ा प्रेस क्लब चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

Jamtara Press Club elections concluded peacefully

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा जिले में रविवार का दिन पत्रकारिता के इतिहास में एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में दर्ज हो गया, जब प्रेस क्लब का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। समाहरणालय परिसर स्थित एसजीएसवाई सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मतदान में कुल 64 सदस्यों में से 53 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी और लोकतांत्रिक विश्वास को दर्शाता है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष भारती और सचिव पद के लिए आरिफ हुसैन ने भारी मतों से जीत दर्ज की। दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की जीत को प्रेस क्लब में एकजुटता, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चुनाव के दौरान पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरी प्रक्रिया अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में कराई गई। पर्यवेक्षक के रूप में अवकाश प्राप्त प्रशासनिक पदाधिकारी नवीन कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा दंडाधिकारी मो. जमशेद आलम, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार तथा जामताड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार की मौजूदगी में मतदान और मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। मतदान के उपरांत निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस चुनाव ने न केवल प्रेस क्लब को नई कार्यकारिणी दी, बल्कि जिले में जिम्मेदार, सशक्त और स्वतंत्र पत्रकारिता की उम्मीदों को भी नई मजबूती प्रदान की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button