
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट: थाना क्षेत्र अंतर्गत कठोन गांव में देर रात खलिहान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से खलिहान में रखे करीब 15 ट्रैक्टर धान जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना देर रात की बताई जा रही है, जहां किसी अज्ञात कारणवश धान के खलिहान में अचानक आग लग गई।आग की लपटें उठती देख सड़क से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने शोर मचाया, जिसके बाद घर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि, तब तक खलिहान में रखा करीब 10 बीघा खेत का धान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। बताया जा रहा है कि जले हुए धान में दो किसानों- पंचकेसर मुर्मू और पंकज मुर्मू,का धान शामिल था। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।




