ललितपुर
मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सीडीओ शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डी.डी.ओ., पी.डी. डी.आर.डी.ए., डी.सी. नरेगा, खण्ड विकास अधिकारी, बार, डीपीओ, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा कार्यक्रम में उपस्थिति अन्य अतिथिगण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नन्दलाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग के वंचित लोगो को उनके सामाजिक एवं शैक्षिक अधिकारों को प्रदान किया जाना है। 18 दिसम्बर 1992 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने धार्मिक भाषायी अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किये थे और उसे प्रसारित करने का निर्णय लिया गया था। आज का अवसर अल्पसंख्यक समुदाए के लोगों को उनके संविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारिायों द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। सीडीओ ने उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने विभाग में संचालित की जाने वाली योजनाओं में परदर्शिता पूर्ण से समस्त वर्गो को लाभान्वित कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।



