छिंदवाड़ा

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर समस्त पुलिस इकाई एवं थानों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा l पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आज 21 दिसंबर 2025 को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त इकाई एवं थानों मे ध्यान कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, हार्टफुलनेस संस्था से अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य के सभी पुलिस इकाई एवं थानों से पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोंच के विकास तथा कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को सुदृढ़ करना है। मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में छिंदवाड़ा जिले में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और थाना देहात के गोविन्द सिंह राजपूत की उपस्थिति में हुआ। साथ ही जिले के समस्त थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर जिले के सभी पुलिस इकाइयों एवं थानों में ऑनलाइन जुड़कर सामूहिक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मानसिक, शांति, तनाव और सामाजिक कल्याण तथा एकजुटता का माध्यम, ध्यान के वैज्ञानिक फायदे, वैश्विक नेतृत्व में भूमिका इत्यादि विषय पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा संदेश का वाचन किया गया l यह विश्व शांति का एक महा अभियान है l ज्ञान की ओर आकर्षित हों, हर रविवार हर थानों में ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। ध्यान कार्यक्रम में जिले के समस्त थानों से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शहर अनुभाग में पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाली, कुंडीपुरा, देहात, महिला थाना, यातायात थाना, अजाक थाना एवं कार्यालय का बल भी मौजूद रहा साथ ही छिंदवाड़ा जिले के पुलिस कप्तान अजय पांडे भी सक्रिय रूप से इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। अन्य अधिकारियों में डीएसपी ट्रैफिक रामेश्वर प्रसाद चौबे रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी एवं शहर अनुभाग के समस्त निरीक्षक उपस्थित रहे!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button